गर्म पानी वाला मग करेगा फोन चार्ज
नई दिल्ली
टेक्नोलॉजी में होने वाले इनोवेशंस इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को बेहतर बनाने के साथ लोगों की लाइफ आसान बना रहे हैं। एक नए तरह के पोर्टेबल पावर बैंक को डिवेलप किया गया है। इस पावर बैंक को गर्म पानी भरकर चार्ज किया जा सकता है और यह हॉट वॉटर मग की तरह भी काम करता है। इसे बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस व्हीकल सिस्टम्स इंजीनियरिंग ऑफ द रॉकेट एकेडमी ने तैयार किया है और इसमें एरोस्पेस बेस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। गर्म पानी के मग या थर्मस की तरह काम करने वाला यह पोर्टेबल पावर बैंक आपके स्मार्टफोन को आसानी से चार्ज करता है। धर्मस की तरह काम करने वाला यह गैजेट सुनिश्चित करता है कि यूजर हाइड्रेटेड रहे और उनका डिवाइस भी चार्ज रहे। यह डिवाइस, रूम टेम्प्रेचर पर पानी को 6 घंटे तक 65 डिग्री सेल्सियस के ऊपर गर्म रख सकता है। साथ ही, यह 9 डिग्री सेल्सियस के नीचे 6 घंटे तक ठंडे पानी को रख सकता है।

पाठको की राय